संस्था अध्यक्ष डॉ. हितेन्द्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देश के जाने माने साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण ने कहा कि तकनीक के इस दौर में इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। एेसे आयोजन देश दुनिया की दूरियां भी मिटाता है। कवयित्री प्रगति गुप्ता, नितेश व्यास, डॉ. आकाश मिड्ढ़ा, डॉ. हितेंद्र गोयल, शायर इश्राकुल इस्लाम माहिर, बृजेश अम्बर, आदिल जोधपुरी सहित कई शायरों ने अपनी कला के माध्यम से रंग जमाया।