देश में गैंडों की संख्या में कमी को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वाल्मिकी टाइगर्स रिजर्व में गैंडों के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क की तर्ज पर अधिवास क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए वीटीआर ने योजना तैयार कर इसको मूर्त रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है।
भारतीय वन्य जीव संस्थान व वल्र्ड वाइल्ड फंड फॉर नेचर(डब्ल्यू डब्ल्यू एफ)ने वीटीआर के मदनपुर, गनौली व वाल्मिकी नगर वन क्षेत्र को अपने मूल्यांकन में उपयुक्त बताया है। पहले स्तर के मूल्यांकन के बाद असम के रिटायर्ड सीसीएफ सह ग्लोबल टाइगर फोरम के वर्तमान प्रोजेक्ट लीडर विशन सिंह बोनाल के नेतृत्व में नौ सदस्यों वाली टीम 18 से 20जनवरी तक प्रबंधन का मूल्यांकन करेगी। इसमें गैंडों की सुरक्षा और खतरों के बारे में अध्ययन किया जाएगा।
वीटीआर के के निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि इस समय गनौली और बाल्मीकि रेंज में एक गैंडा मौजूद है। पहले यहां छह गैंडे मौजूद थे जिनमें दो बगहा-पनियहवा रेल खंड में ट्रेन की चपेट में आकर मारे गये। पर अब रेल खंड के आगे दीवार खड़ी कर दी गई है। मदनपुर वनक्षेत्र के बहुत बड़े हिस्से में जलजमाव व ग्रास.लैंड है जो गैंडों के निवास के लिए उपयुक्त है।