31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- शहर में बढ़ाने हरियाली रोपे पौधे, संरक्षण का  लिया संकल्प…देखिए वीडियो
Play video

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- शहर में बढ़ाने हरियाली रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प…देखिए वीडियो

जागृति पार्क के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी हुआ आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 14 Jul 2019, 10:00 PM IST

कटनी. वसुंधरा को हरा-भरा बनाने शहरवासियों ने रविवार की सुबह उत्साहित होकर पौधे रोपे। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत जागृति पार्क माधवनगर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैदान में पौधे रोपे गए। जिसमें चिकित्सक, प्रोफेसर, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ छात्र भी शामिल हुए। लोगों ने पौधे रोपने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। जागृति पार्क में पर्यावरण विकास संधारण समिति व जागृति संस्था के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में सुबह से लोग माधवनगर पहाड़ी में पहुंचे और नीम, करंज, गुलमोहर, पीपल, शीशम सहित अन्य पौधे रोपे। लोगों ने यहां पर पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी व खाद भी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
ये रहे मौजूद
जागृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में माधवनगर युवा विकास समिति अध्यक्ष राजा जगवानी, अधिवक्ता सुजीत द्विवेदी, अजाक संघ प्रातांध्यक्ष पीके महार, अधिवक्ता निशी सिन्हा, जायंट्स सहेली ग्रुप की गीता पाठक, भाजपा नेत्री शाहीन सिद्धकी, जायंट्स ग्रुप मुड़वारा के अतुल जैन, संजय सोनी, अनिल नेमा, तिलक कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे,लक्ष्मीकांत भारद्वाज, डॉ. चित्रा प्रभात, दीपक आहुजा, पूनम आहुजा, विनय कोहली, रविन्द्र बत्रा, पलक बत्रा, एनआरएलएम के रामसुजान द्विवेदी, निखिल देशराज, एनएसयूआइ सदस्य विकास दुबे, अतुल कुमार, अर्पित असाटी, विकास बर्मन, रोहित रैदास, रोहित चौधरी, बाबू चौधरी, विश्व सिंधी सेवा संगम संस्था की पायल जैतवानी सहित अन्य जन मौजूद थीं।

थानों के भवन के लिए मुख्यालय ने दी स्वीकृति, नहीं हो पा रहा ये काम…पढि़ए खबर

 

Plants planted in Jagriti Park
IMAGE CREDIT: patrika

हाउसिंग बोर्ड मेंं कॉलोनीवासियों ने किया पौधरोपण
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थानीय जनों ने पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधे रोपे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके पाठक, डॉ. सुनील बाजपेई, प्राचार्य केजी सिंह, पार्षद सीमा जैन, बीआरसी विवेक दुबे की मौजूदगी में कॉलोनी मैदान में 30 से अधिक पौधे रोपे गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नारे लगाते हुए पौधे रोपे गए। साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सरमन तिवारी, कैलाश जैन सोगानी, पीएल मिश्रा, हरिराम जैसवानी, वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष एसके सेठी, जीएन बाजपेई, प्रभात श्रीवास्तव, सुधीर जैन सहित अन्य जन मौजूद थे।