चेन्नई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर तमिलनाडु) के प्रांत संचालक कुमारसामी ने सोमवार को डीएमके मुख्यालय अण्णा अरिवालयम में डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एम. करुणानिधि के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान आरएसएस के राज्य आर्गनाइजर पी.एम. रविकुमार के अलावा डीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी.आर बालू और पूर्व मंत्री के. पोन्मुडी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।