8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्गों को निजी अस्पताल में भी वरिष्ठता मिले -जनहित याचिका

याचिका में बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Updated: 15 Mar 2021, 7:22 PM IST

काम की खबर: बुजुर्गों को निजी अस्पताल में भी वरिष्ठता मिले -जनहित याचिका

काम की खबर: बुजुर्गों को निजी अस्पताल में भी वरिष्ठता मिले -जनहित याचिका

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही कहा कि देश के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी अस्पतालों की तरह निजी अस्पतालों में भी वरिष्ठता मिलनी चाहिए। यह याचिका पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. अश्विनी कुमार की ओर से लगाई गई थी। याचिका में बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश देते हुए बुजुर्गों को प्राथमिकता देने को कहा है।

इसलिए माना जरूरी
उच्चतम न्यायालय में याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस अशोक भूषण और न्यायमूर्ति सुभाष रेड्डी की पीठ ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान, सरकारी चिकित्सा संस्थानों के अलावा राज्य के निजी चिकित्सा संस्थानों में भी मरीजों के दाखिले में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही पूर्व पिछले आदेश में संशोधन किया जो केवल सरकारी अस्पतालों के लिए लागू था। इसे वर्तमान में कोरोना के पुनः बढ़ते मामलों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्देश के रूप में देखा जा रहा है।