5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसुनवाई के बाहर महिलाओं ने मटकियां फोड किया प्रदर्शन

जनसुनवाई के बाहर महिलाओं ने मटकियां फोड किया प्रदर्शन बाड़मेर में गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 27 की महिलाएं मटकियां के साथ पहुंची। महिलाओं ने यहां अटल सेवा केन्द्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए मटकियां तोडी। महिलाओं का आरोप है कि वार्ड में पानी की आपूर्ति समय पर नहीं होने के कारण हर माह तीन हजार रुपए की पानी टंकियां डलवानी पड़ती है। जो कि महंगी पड रही है। साथ ही पानी का बिल भी भरना पड़ रहा है। महिलाओं ने और बताया कि स्वच्छ भारत योजना के तहत टायलेट तो सरकार ने बनवा दिए लेकिन समय पर पानी नहीं आने के कारण उन्हें टायलेट भी घर से बाहर ही जाना पड रहा है।    
less than 1 minute read
Google source verification
Women outside the hearing demonstrated

जनसुनवाई में प्रदर्शन करती वार्ड 27 की महिलाएं।