11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कथित विवाद को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान,जानिए क्या कहा

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी को लेकर भारतीय टीम के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित विवाद की बातें चल रही है। इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस विषय पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि खेल सर्वोपरि है और खेल से बड़ा कोई नहीं है। विराट कोहली के वनडे की कप्तानी से हटाए जाने और दक्षिण अफ्रीका दौरे के टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 15 Dec 2021, 12:46 PM IST

anurag_rohit.jpg

भारतीय क्रिकेट टीम 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। लेकिन उससे पहले टीम की कप्तानी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित विवाद के बारे में भी ट्वीट किया गया। ट्वीट में अजहरुद्दीन ने लिखा- विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह एकदिवसीय सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है ।ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है लेकिन क्या यह समय ब्रेक के लिए उचित है।

इस मामले में अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के कथित विवाद को लेकर कहा कि खेल सर्वोपरि है और खेल से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने कहा मैं आपको यह जानकारी नहीं दे सकता कि किस खेल में किन खिलाड़ियों के बीच क्या सब चल रहा है।यह संबंधित संघ या बोर्ड का काम है |जानकारी दें तो ज्यादा बेहतर होगा।

इस कथित विवाद को लेकर कई और क्रिकेटर ने अपना बयान दिया है भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बताई जा रहे कथित विवाद को लेकर कहा कि अगर रोहित और कोहली एक साथ नहीं खेल रहे हैं तो टीम इंडिया को नुकसान होगा।
T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले विराट कोहली ने बता दिया था कि 20-20 वर्ल्ड कप के इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे ।लेकिन टेस्ट और वनडे कप्तानी करते रहेंगे और बतौर प्लेयर T20 में भी योगदान देते रहेंगे। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली के मुताबिक दो वाइट फॉर्मेट के लिए दो कैप्टन कहीं से भी ठीक नहीं होता इसलिए उन्हें वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया था। विराट कोहली ने जब 48 घंटे के अंदर कोई जवाब नहीं दिया तब उनसे कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को दे दी गई। तभी से इन दोनों के बीच कई तरह के कथित विवाद सामने आ रहे हैं।