31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Archery World Cup: भारतीय कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फ्रांस को हरा लगातार दूसरी बार बने चैम्पियन

भारत ने क्वेंटिन बरार, जीन फिलिप बौल्च और एड्रियन गोंटियर की फ्रांसीसी टीम को 232-230 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुर्की के अंताल्या में स्टेज 1 में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद यह भारतीय तिकड़ी का लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 May 2022, 6:38 PM IST

archary.png

भारतीय कंपाउंड टीम ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता

Archery World Cup: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय कंपाउंड टीम ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप 2022 चरण 2 में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने क्वेंटिन बरार, जीन फिलिप बौल्च और एड्रियन गोंटियर की फ्रांसीसी टीम को 232-230 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

तुर्की के अंताल्या में स्टेज 1 में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद यह भारतीय तिकड़ी का लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक था। दिलचस्प बात यह है कि तब भी फ्रांस हारने वाली टीम थी ।

इस बीच, पूर्व एशियाई चैंपियन अभिषेक वर्मा ने भी अवनीत कौर के साथ मिश्रित टीम के लिए कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में तुर्की की एमिरकन हैनी और आयसे सुजर को 156-155 से हराया था।

भारत के पास तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ने का अवसर था, लेकिन मोहन भारद्वाज एकल कंपाउंड फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त माइक से हार गए। क्वालीफिकेशन राउंड के बाद 42वें स्थान पर रहे मोहन को निर्णायक मुकाबले में 141-149 से हार का सामना करना पड़ा ।

शनिवार को तीन पदकों ने तीरंदाजी विश्व कप 2022 के चरण 2 में भारत के पदकों की संख्या को पांच तक पहुंचा दिया। इससे पहले, अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की महिला कंपाउंड टीम और रिधि, कोमलिका बारी और अंकिता भकत की महिला रिकर्व टीम ने कांस्य पदक जीता था।

हालांकि, भारत व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाज पोडियम पर पहुंचने में नाकाम रहा। जयंत तालुकदार पुरुषों के रिकर्व में शीर्ष आठ में पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।