21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021:टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका,एंडरसन पहले मैच से बाहर,जानिए किसको मिलेगा मौका

एशेज श्रृंखला 2021 शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पिंडली में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉस बटलर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा -जेम्स एंडरसन पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।प्लेइंग इलेवन में जेम्स एंडरसन की जगह इंग्लैंड के ऑल राउंडर क्रिस वोक्स लेंगे। इस टेस्ट श्रृंखला से इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी वापसी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 07, 2021

james.jpg

एशेज श्रृंखला 2021 की शुरुआत कल 8 दिसंबर से ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयार की पूरी कर ली है इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन सीरीज के पहले मैच में पिंडली में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाएंगे इनके जगह प्लेइंग इलेवन में ऑल राउंडर और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को शामिल किया जा सकता है। एंडरसन की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड को अब मार्क वुड, ओली रॉबिंसन, स्टूअर्ट ब्रॉड ,जैक लीच, क्रिस वोक्स में से चार गेंदबाज को चयन करना था, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट मैनेजमेंट ने मार्क वुड के जगह वोक्स तरजीह दी।

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट से अब तक नहीं उबर पाए हैं,जिस कारण इस सीरीज में भाग नहीं ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीठ की सर्जरी भी कराई थी। डॉक्टरों द्वारा सभी पहलुओं को जांच करने के बाद ही जोफ्रा क्रिकेट में वापसी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज की शुरुआत ब्रिसबेन में 8 दिसंबर से होगी। 2 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए कप्तान पैट कमिंस ने पहले मैच के लिए अपने सभी 11 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। जब इंग्लैंड के कप्तान रूट से प्लेइंग इलेवन की घोषणा करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने मैच से पहले घोषणा करने के रिवाज का पालन करने से साफ-साफ इंकार कर दिया।इंग्लैंड के कप्तान ने पहले मैच के लिए अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा हमारे पास टेबल पर सभी विकल्प मौजूद है ।जिसे हम समय आने पर टीम मैनेजमेंट के साथ चर्चा करके निर्णय लेंगे। हमारी टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है और हमें उम्मीद है कि इस बार बतौर मेहमान हम यहां एशेज सीरीज जीतने में कामयाब होंगे।

जानिए ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच का प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया Playing-XI : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड