21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021:ऑस्ट्रेलिया को मिली 278 रनों की विशाल बढ़त,दूसरी पारी में इंग्लैंड की खराब शुरुआत

ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड 152 रनों की शानदार पारी खेली ।पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 278 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड के तरफ से तेज गेंदबाज रॉबिंसन और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट लिए।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 10, 2021

eng_batsman.jpg

गाबा में खेले जा रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है। ट्रेविस हेड गैस को 52 रनों की पारी के दम पर कंगारू टीम ने पहली पारी के आधार पर 278 रनों की बढ़त हासिल की है। डेविड वॉर्नर और लबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के तरफ से पहली पारी में अर्धशतक जमाए। इंग्लैंड के तरफ से तेज गेंदबाज ओले रॉबिंसन और मार्क वुड ने तीन-तीन चटकाए। आज ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कल के स्कोर 343/7 से आगे खेलना शुरू किया और स्कोर को 425 तक ले गए।

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की खराब शुरुआत
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज इस इनिंग में भी अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। इंग्लैंड का पहला विकेट देश के स्कोर पर गिरा जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने रोरी बर्न्स को 13 के निजी स्कोर पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। इस समय इंग्लैंड का स्कोर मात्र 23 रन था कुछ ही देर बाद इंग्लैंड को दूसरा झटका मिशेल स्टार्क ने दिया जब उन्होंने हमीद को 27 रन पर चलता किया। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 61 रन था।

गाबा टेस्ट मैच में 2 दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 147 रनों के जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए थे।आज सवेरे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस स्कूल में 82 रनों का इजाफा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 152, डेविड वॉर्नर ने 94, लबुशेन ने 74 रनों की पारी खेली। 152 रनों की पारी के दौरान ट्रेविस हेड एशेज सीरीज का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 33.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। डेविड मलान 33और कप्तान जो रूट 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।