21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021:डे/नाईट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव,चोटिल हेजलवुड के जगह इस तेज गेंदबाज को मौका,देखें Playing-XI

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। डे/नाईट होने वाले इस मुकाबले के लिए आस्ट्रेलिया टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है।चोटिल जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाएंगे, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है। जानिए दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन-

2 min read
Google source verification
jhay.jpg

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरूवार से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। डे नाईट होने वाले इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैटकमिंस ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह युवा तेज गेंदबाज रिचर्ड्सन को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए डेविड वॉर्नर अब पूरी तरह फिट है और अगले टेस्ट में टीम का हिस्सा बने रहेंगे।


एडिलेड टेस्ट में टीम का हिस्सा बने रिचर्ड्सन को दो टेस्ट मैचों का अनुभव है |इस दौरान उन्होंने 20.50 की औसत से 6 विकेट भी चटकाए हैं| लगभग 22 महीने बाद रिचर्डसन का टेस्ट टीम में वापसी हुआ है। हाल ही में संपन्न हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में रिचर्डसन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अपना जलवा बिखेरा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 23 विकेट चटकाए और 37 के लाजवाब औसत से रन भी बनाए थे।

पहले टेस्ट मैच में 94 रनों की शानदार पारी खेलने वाले डेविड वॉर्नर का फिट होना मेजबान टीम के लिए बड़ी राहत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच में पिछले मैच के शतकवीर ट्रेविस हेड से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था| इसी टेस्ट मैच में स्पिनर नाथन लियोन ने अपने टेस्ट कैरियर में 400 विकेट का आंकड़ा छुआ।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतिम एकादश:
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी,कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन लियोन

पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के पास 2-0 की बढ़त हासिल करने का अच्छा मौका है। पहला मुकाबला बड़े अंतराल से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम की नजर वापसी करने पर होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पिंक बॉल से ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो इंग्लैंड उसके सामने कहीं भी नहीं ठहरती।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग