21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021:ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक, दूसरे दिन का खेल समाप्त,ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 343/7

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है।पहली पारी में इंग्लैंड 147 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 09, 2021

head.jpg

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेले जा रहे इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पकड़ मजबूत कर लिया है। पहली पारी में इंग्लैंड को 147 रनों पर समेटने के बाद, ट्रेविस हेड के तूफानी शतक और डेविड वॉर्नर, लबुसेन के शानदार अर्धशतक की बदौलत दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी 196 रनों से आगे है।

हेड का शतक,वार्नर चूके

इंग्लैंड के 147 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करने उतरे मार्कस मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।इसके बाद लाबुसेन ने डेविड वॉर्नर के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों की साझेदारी निभाई लंच के तुरंत बाद डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया 74 के निजी स्कोर पर लाबुशाने इंग्लैंड के स्पिनर जैकलिन की गेंद पर मार्क वुड के हाथों कैच आउट हो गए। टी ब्रेक के बाद उसे ही हो घर में डेविड वॉर्नर 94 के निजी स्कोर पर रोबिनसन के गेंद पर पवेलियन लौटे । डेविड वॉर्नर ने 25 वें टेस्ट शतक से 6 रनों से चूक गए।

इस एशेज सीरीज का पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लगाया। यह ट्रेविस हेड के करियर का तीसरा शतक है। मात्र 85 गेंदों में ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा किया ।इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए ।दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ट्रेविस हेड 95 गेंदों में 112 और स्टार्ट 24 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद हैं|इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज रॉबिंसन ने 3, मार्क वुड,जैक लीच, जो रूट और वोक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।