पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने कहा, गेंद अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और एशियन हॉकी फेडरेशन के पाले में है। अब वो इवेंट और पाकिस्तान के मैचों के बारे में फैसला करें। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का क्वालिफिकेशन भी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मसले पर पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक बयान आना है, लेकिन हाल ही में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत दौरे पर नहीं जाएगी।