
भारतीय हॉकी टीम ने धीमी शुरुआत करने के बाद गजब की रफ्तार पकड़ी है ढाका में खेली जा रही है सीजन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है सेमीफाइनल में भारत का सामना जापान से होगा यह मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाना है मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने अब तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंतिम राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 6-0 से हराया था।
भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रहा है| पॉइंट्स टेबल पर 10 अंकों के साथ टीम इंडिया शीर्ष पर काबिज है ,इसके बाद दक्षिण कोरिया छह अंकों के साथ ,दूसरे जापान 5 अंकों के साथ तीसरे ,पाकिस्तान 5 अंको के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। मेजबान बांग्लादेश का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शर्मनाक रहा है और उसकी टीम एक मैच में भी जीत हासिल करने में नाकाम रही है।
एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है।दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा। इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से ,फिर आखिरी मैच में जापान को 6-0 से हराकर शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारत खिताब का प्रबल दावेदार
भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की इस खिताब का प्रबल दावेदार है। जिस तरह से टीम ने अब तक चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है, जिस अंदाज में भारतीय टीम ने अपना फॉर्म दिखाया है, उसको देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम अपने खिताब का रक्षा करने में सफल रहेगी । भारत की हॉकी टीम एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की गत विजेता है।
Updated on:
20 Dec 2021 05:05 pm
Published on:
20 Dec 2021 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
