असम सरकार के हिमा दास (Hima Das) को डीएसपी पद पर नियुक्ति किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी। हिमा दास (Hima Das) को डीएसपी के पद पर नियुक्त किए जाने की खबर सुनकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खुशी जाहिर की है। किरण रिजिजू ने ट्वीटर पर लिखा, 'बहुत बढ़िया! असम के मंत्रिमंडल ने सीएम सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हिमा दास (Hima Das) को असम पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त किया है'