2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS Open Final: राफेल नडाल ने रचा इतिहास, 35 साल की उम्र में जीता 21वां ग्रैंड स्लैम; याद रहेगा मेदवेदेव का ये वाला खेल

AUS Open Final: स्पेन के राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को शिकस्त दे दी है। 35 साल के राफेल नडाल ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया और अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 30 Jan 2022, 8:00 PM IST

 AUS Open Final Rafael Nadal defeated Daniil Medvedev

AUS Open Final

स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल मुकाबले में इस 35 साल के खिलाड़ी ने रूस के दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को शिकस्त देते हुए अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में कामयाबी पाई है। यह मैच 5 घंटे 24 मिनट तक चला। यह रिकॉर्ड हर मायने में राफेल नडाल के लिए खास है क्योंकि इससे पहले वो 20 ग्रैंडस्लैम के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थे जिसमें नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर का नाम भी शामिल था। नडाल ने उम्र के इस पड़ाव पर 29वां ग्रैंडस्लैम फाइनल मुकाबला खेला और उसमें जीत दर्ज की। हम राफेल नडाल की उम्र का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।

दानिल मेदवेदेव ने इस मुकाबले की शुरुआत से राफेल नडाल पर दबाव बनाया और पहले दो सेट 6-2 और 7-6 से अपने नाम कर लिए। राफेल नडाल ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-4, 6-4 से जीतकर मैच बराबर कर दिया और निर्णायक पांचवें सेट में 7-5 जीतकर साल का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया।

राफेल नडाल के लिए यह जीत कई मायनों में खास है क्योंकि वो पहले 2 सेट हारकर पिछड़ चुके थे। दानिल मेदवेदेव ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन, इस खिताब को जीतने से रोकने में सफल ना हो सके। राफेल नडाल इस जीत के साथ ही दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रैंडस्लैम फाइनल में शानदार रहा है राफेल डाल का रिकॉर्ड: इस स्पैनिश खिलाड़ी ने इससे पहले 28 ग्रैंडस्लैम फाइनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 20 में उन्हें जीत मिली थी। राफेल नडाल ने 13 फ्रेंच ओपन, 2 विम्बलडन, 4 यूएस ओपन और एक ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही अब उनके नाम एक और ग्रैंडस्लैम जुड़ गया है।