21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021: कोरोना के खतरे के बीच पर्थ में नहीं खेला जाएगा एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहा हो सकता है नया वेन्यू

Ashes Series 2021: ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (ENG) के बीच ऐशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला अब पर्थ में नहीं खेला जाएगा. 8 दिसंबर से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक सीरीज को लेकर ऑस्ट्रलिया क्रिकेट बोर्ड (Cricket Australia) ने यह अहम जानकारी दी है.

less than 1 minute read
Google source verification
australia_win_ashes

ashes

Ashes Series 2021: ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (ENG) के बीच ऐशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला अब पर्थ में नहीं खेला जाएगा. 8 दिसंबर से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक सीरीज को लेकर ऑस्ट्रलिया क्रिकेट बोर्ड (Cricket Australia) ने यह अहम जानकारी दी है. बोर्ड के अनुसार अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला पर्थ में नहीं खेला जाएगा. कोरोना के कारण पर्थ में होने वाला आखिरी मुकाबला पर्थ में होना था पर प्रतिबंध लगने के कारण अब वहां मैच संभव नहीं है. फिलहाल बोर्ड ने इस मैच के लिए नए स्टेडियम के नाम का एलान नहीं किया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवां मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा.

अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा. इसे देखते हुए ही मैकगोवन ने यह भी कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए सभी खिलाड़ियों को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. मैकगोवन ने इसके साथ ही खिलाड़ियों के परिवारों के साथ आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

मैकगोवन के इस फैसले के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ पांचवें मैच की भी मेजबानी करने के लिए सबसे आगे है. सिडनी भी इस मैच की मेजबानी करने की लाइन में है. मेलबर्न क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा कि, 'उनके पास मैच को करवाने के लिए एक अतिरिक्त पिच है. हालांकि बोर्ड ने अभी नए वेन्यू का ऐलान नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते तक पांचवें मुकाबले के लिए वेन्यू का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.