31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20WC AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने दर्ज की आसान जीत, वार्नर ने जड़ा पचासा

ICC Men’s T20 World Cup AUS vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले में कंगारूओं ने श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से हरा दिया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:51 PM IST

aaron_finch_and_david_warner

वार्नर और फिंच

ICC Men’s T20 World Cup AUS vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले में कंगारूओं ने श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका टीम के 155 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत शानदार रही और उसके ओपनर कप्तान एरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई. इस साझेदारी को श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने तोड़ा और कप्तान फिंच को 37 रन के स्कोर पर आउट किया. इस मैच में डेविड वार्नर का पुरान अंदाज दिखा और उन्होंने महज 42 गेंदों पर 62 रन की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मैक्सवेल के रूप में लगा और वह 5 रन के स्कोर पर हसरंगा के ही शिकार बने. ऑस्ट्रेलिया को तीसरा और आखिरी झटका वार्नर के रूप में लगा और वार्नर 65 के स्कोर पर शनाका के शिकार बने. इसके बाद अनुभवी स्टीव स्मिथ और स्टोयनिस ने एक भी विकेट गिरने नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से यह मैच नाम करवाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 155 के टारगेट को 3 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया.

बड़ा स्कोर नहीं बना सकी श्रीलंका की टीम

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया और उन्हें सिर्फ 124 रन के स्कोर पर रोक लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 के स्कोर पर अपने पहले बल्लेबाज पथुम निशांका के रूप में खो दिया. इसके बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा और असलांका ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 के पार ले गए. इसके बाद 78 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा जब जैम्पा ने असलांका को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करावाया. इसके बाद श्रीलंका की पारी में लगातार विकेट गिरत रही और कुशल परेरा 35 स्टार्क का शिकार बने. श्रीलंका के इस पूरे इनिंग में कुशल परेरा और असालांका ने 35-35 रनों की पारी खेली वहीं राजपक्षे 34 रन पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क, कमिंस और जैम्पा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंकाई टीम 154 रन का स्कोर ही बना सकी.