4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदार्पण टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बनाया कीर्तिमान,तोड़ा रिषभ पंत का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट मैच में 8 कैच लपके। डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड इससे पहले ऋषभ पंत का था ,जिसे एलेक्स कैरी ने तोड़ा। ऋषभ पंत अपने डेब्यू टेस्ट पर 7 कैच लपके थे।अपने पदार्पण टेस्ट में एलेक्स कैरी ने पंत का 3 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 11 Dec 2021, 12:45 PM IST

carey.jpg

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम के विकेटकीपर एलेक्स कैरी में पदार्पण किया। उनके लिए यह टेस्ट यादगार रहा। अपने पदार्पण टेस्ट पर उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया ।डेब्यू टेस्ट मैच में आठ कैच लपकने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया ।इसके अलावा एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर क्रिस रीड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टैबर का रिकॉर्ड भी तोड़ने में सफल रहे। कैरी ने यह कीर्तिमान एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बनाया।

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे विकेटकीपर टीम पेन ने एशेज सीरीज से ठीक पहले हुए विवादों के कारण कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का भी घोषणा कर दिया। पेन की जगह एलेक्स कैरी को सिलेक्शन कमिटी ने टेस्ट में डेब्यू का मौका दिया, कैरी ने पहले ही मैच में विकेट के पीछे 8 कैच लपक कर विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

डेब्यु टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टैबर, इंग्लैंड के एलेन नाट, श्रीलंका के दुनिसिंगे ,भारत के रिषभ पंत,इंग्लैंड के क्रिस रीड और ऑस्ट्रेलिया के पीटर नेविल ने 7-7 कैच लपके थे। एलेक्स कैरी ने पहले ही मैच में आठ कैच लपक कर इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ब्रिसबेन में पहली बार पैट कमिंस की कप्तानी में उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार जीत हासिल कर सिरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है ।पहली पारी में इंग्लैंड के 147 रनों पर ऑल आउट करने के बाद ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर और लाबुसेन के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 425 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 297 रन ही बना सकी और 20 रनों के मामूली लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। जिसे आसानी से 1 विकेट खोकर हासिल कर अपने अभियान का शानदार शुरुआत किया।