
बहरीन के रिफा सिटी में खेले गए एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021 में भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। इस साल भारतीय टीम ने 12 गोल्ड 15 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत कुल 41 मेडल जीते। यह अब तक का भारत का सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा है। 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स के बाद भी भारतीय एथलीट शानदार का शानदार फॉर्म जारी है। अपने देश में विजयी पताका लहराने के बाद अब भारतीय एथलीट विदेश में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा में मेडल एथलेटिक्स में जीते| एथलेटिक्स में भारत के 22 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया |इसमें आठ स्वर्ण ,छह रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है। बैडमिंटन में भी भारतीय पैरा खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। इस खेल में भारत के 15 खिलाड़ियों ने मेडल अपने नाम किए। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के तरफ से खेलने वाले पलक कोहली, संजना कुमारी और हार्दिक मक्कर ने तीन मेडल अपने नाम किए।
तैराकी में भारत ने एक रजत दो कांस्य समेत 3 पदक जीते । पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रदर्शन मिलाजुला रहा, इसमें भारत ने 1 पदक अपने नाम किया।एशियन पैरा यूथ गेम्स 2021 में करीब 30 देशों के 700 से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया था|
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 दिसंबर को हुई थी।एथलीट्स ने एशियन यूथ पैरा गेम्स में नौ खेलों में भाग लिया था। इसमें एक पैरा एथलीट,पैर बैडमिंटन, बोकिया, गोलबॉल,पैरा पावरलिफ्टिंग ,पैरा स्विमिंग,पैर टेबल टेनिस, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा ताइक्वांडो शामिल था। भारतीय खिलाड़ियों का पैरा पावर लिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग पैरा टेबल टेनिस, पैरा ताइक्वांडो में भी शानदार प्रदर्शन रहा। आगे आने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए भारत के खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Updated on:
9 Dec 2021, 1:16 PM IST
Published on:
9 Dec 2021, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.