21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC T20 World Cup 2021 Eng vs Ban: इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेश को 124 रन पर रोका

आज हो रहे इंग्लैंड और बांग्लादेश के मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अबुधाबी में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बांधकर रखा और उन्हें सिर्फ 124 रन के स्कोर पर रोक लिया.

2 min read
Google source verification
morgan.jpg

मिल्स और मार्गन

ICC T20 World Cup में आज हो रहे इंग्लैंड और बांग्लादेश के मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अबुधाबी में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बांधकर रखा और उन्हें सिर्फ 124 रन के स्कोर पर रोक लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 14 के स्कोर पर अपने दोनो ओपनर लिटन दास और मोहम्मद नईम को क्रमश: 9 और 5 के स्कोर पर खो दिया. दोनों ही बल्लेबाजों को आलराउंडर मोइल अली ने आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश के इनफॉर्म अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी इस मैच में ज्यादा रन बनाने में नाकाम रहे और 4 रन के स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बने. शाकिब का विकेट गिरने के बाद मुश्फिकुर और कप्तान महमुदुल्लाह ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया. पर जब लग रहा था कि बांग्लादेश की स्थिति अब ठीक हो रही है ठीक उसी वक्त इंग्लैंड के आलराउंडर लिविंगस्टोन ने 29 के स्कोर पर मुस्फिकुर को और 19 के स्कोर पर कप्तान महमुदुल्लाह को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इन दोनें के आउट होने के बाद बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सका और उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए टायमल मिल्स ने 3, मोईन अली और लिविंगस्टोन को 2-2 और क्रिस वोक्स को एक सफलता मिली. बांग्लादेश को इतने कम रन पर रोकने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य को आसानी से पा लेगी या उसे इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा. आपको बता दें कि बांग्लादेश के लिए इस वक्त शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बांग्लादेश की टीम को उनदोनों से आज के मुकाबले में काफी उम्मीदे होगी.