21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Bash League में मिशेल मार्श का जलवा,पहले मुकाबले में ही जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक

इस सीजन बिग बैश लीग ( BBL ) में अपना पहला मैच खेल रहे मिशेल मार्श ने होबार्ट हरिकेन के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ा। मिशेल मार्श के इस शतक के दम पर पर्थ स्कॉरचर्स ने होबार्ट हरिकेन को 53 रनों से हराया।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 15, 2021

michell.jpg

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश टी20 टूर्नामेंट में अब तक कई रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। इस साल अपना पहला मैच खेलने उतरे मिशेल मार्श ने T20 वर्ल्ड कप में किए शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मात्र 60 गेंदों में 100 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के जमाए। होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में पर्थ स्कॉरचर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशेल मार्श के शानदार शतक के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिशेल ने होबार्ट हरिकेन के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसे 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीते मिशेल मार्श

इस सीजन बीबीएल में अपना पहला मैच खेलने उतरे मिशेल ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए साथ ही दो शानदार कैच भी लपके। बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरी पारी में होबार्ट की टीम 19 ओवर में 129 रनों पर सिमट गई पर्थ स्कॉरचर्स के लिए तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। एश्टन एगर और एंड्रयू टाय के हाथ दो-दो सफलता लगी|

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में खेले गए फाइनल में मिशेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए फाइनल में उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था। अब बिग बैश लीग में भी मिशन मार्श ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा है। पर्थ स्कॉरचर्स की टीम उनसे आगे आने वाले मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन का उम्मीद करेगी।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग