AUS vs ENG, Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच ऐतिहासिक एशेज क्रिकेट सीरीज का मुकाबला शुरू हो गया है. आज एशेज टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ओर से ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शानदार 112 रन की शतकीय पारी खेली. हेड अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. पहले दिन इंग्लैंड को 147 रन पर आउट करने के बाद आज मेजबान ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो एक गजब की घटना घटी.