3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BBL 2021: चार साल के लंबे अंतराल के बाद बिग बैश लीग में हुई रसेल की वापसी, इस टीम से खेलकर मचाएंगे धमाल

वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने चार साल के लंबे अंतराल के बाद बिग बैश (Big Bash 2021) लीग में वापसी हुई है. उनकी चार साल के बाद लीग में वापसी हो रही है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 8 Dec 2021, 7:51 PM IST

Andre Russell

Big Bash League 2021: वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने चार साल के लंबे अंतराल के बाद बिग बैश (Big Bash 2021) लीग में वापसी हुई है. आद्रें रसेल को लेकर यह बड़ा अपडेट आज ही सामने आया है. मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने बुधवार को घोषणा की है कि आंद्रे रसेल लीग के मौजूदा सत्र के लिए टीम में शामिल होंगे. रसेल टीम के ओर से पांच मैच खेलेंगे. साल 2017 के बाद बिग बैश लीग में रसेल साल 2021 में टीम के साथ इस बड़ी लीग से जुड़ेंगे. आंद्रे रसेल कैस अहमद, जो क्लार्क, सैयद फरीदौन और हारिस रउफ के बाद इस सीजन में 'मेलबर्न स्टार्स' के लिए पांचवें खिलाड़ी के रूप में हस्ताक्षर करेंगे.

मेलबर्न स्टार्स के मुख्य कोच डेविड हसी ने रसेल स्टार्स के लिए पहला मैच इसी शुक्रवार को उनके पिछले बीबीएल क्लब सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे. हम चाहते हैं कि हमारा स्टार्स परिवार एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक्शन मोड में देखे. आंद्रे रसल ने साल 2014 से लेकर 2017 तक तीन सीजन में कुल 19 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 17 पारी में बल्लेबाजी की थी. जिसमें उन्होंने 166.29 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. इस बैटिंग में उन्होंने 21 छक्के लगाए थे. वहीं उन्होंने 7.97 के इकॉनमी के शानदार गेंदबाजी करती हुए 23 विकेट भी हासिल किए थे.

बिग बैश लीग में खेलने के लिए रसेल सिडनी पहुंच गए हैं. फिलहाल वह 72 घंटे के लिए होम क्वारंटीन में हैं. . उन्होंने अपनी टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स को अबू धाबी में टी10 लीग खिताब पाने के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 90 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था.