
दीपक पूनिया का कमाल
commonwealth games 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दीपक पूनिया ने भी कुश्ती में गोल्ड जीत लिया है। ये गोल्ड बहुत ही यादगार है क्योंकि फाइनल में उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को हराया है। दीपक पूनिया ने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराया। पूनिया ने इस मुकाबले में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया। दीपक ने ये मैच 3-0 से अपने नाम कर किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपक पूनिया का ये पहला पदक है। आपको बता दें भारत को कुश्ती में ये तीसरा गोल्ड मेडल मिला है।
दीपक पूनिया का पहला मेडल
कुश्ती में इसे पहले बजरंग पूनिया ने भी इस बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। इसके अलावा साक्षी मलिक ने भी 10 सेकंड में मुकाबले को पलटकर भारत को गोल्ड दिलाया है। इन तीनों दिग्गजों ने अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाए हैं।
भारत के पदक विजेता
9 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया
8 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक
7 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर
यह भी पढ़ें- CWG 2022: 10 सेकंड में मैच पलटकर साक्षी मलिक ने कुश्ती में भारत को दिलाया गोल्ड
Updated on:
6 Aug 2022, 8:24 AM IST
Published on:
5 Aug 2022, 11:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.