Covid-19 Vaccine for Children: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरा देश में लगातार बढ़ते जा रहा है. अब ओमिक्रॉन के दहशत के बीच एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है. दरअसल, DCGI ने कोवैक्सीन की बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. अब 12 से 18 वर्ष के बच्चों को ये वैक्सीन आपात स्थिति में दी जा सकेगी. बच्चों को वैक्सीन देने का यह फैसला उस वक्त आया है जब पूरे देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.