5. रमीज राजा की नियुक्ति से हुई भारी नाराजगी-
इस साल 13 सितंबर को जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया उसके बाद इस फैसलों को लेकर कुछ लोग पीसीबी में खुश नजर आए तो वहीं कुछ को यह फैसला बहुत ज्यादा खटका। इस फैसले से नाराज होने वाले उस समय पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोचिंग स्टाफ थे। रमीज राजा की नियुक्ति होने के तुरंत बाद मुख्य कोच पद से misbah-ul-haq और टीम के गेंदबाजी कोच पद से वकार यूनिस ने इस्तीफा दे दिया था| इन दोनों दिग्गजों के इस्तीफे के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में काफी ज्यादा हलचल हुई, और अभी तक ये दोनों पद खाली ही हैं।