रमीज राजा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट मैच का सम्मान करते हुए एम एस धोनी से ग्रेड ए का कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लेना चाहिए। और यह सम्मान उन खिलाडियों को दिया जाए, जो वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं। रमीज राजा ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एशियाई देशों को खेल के इस प्रारुप को रुचिकर बनाने की नई योजनाओं पर विचार करना चाहिए।