इंटरनेशनल कैरियर की बात करें तो जडेजा ने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 33.76 की औसत से 2195 रन बनाए। इस दौरान जडेजा ने 1 शतक 17 अर्धशतक जड़े। टेस्ट फॉर्मेट में जडेजा की बॉलिंग की बात करें तो उन्होंने अब तक 232 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में चटकाए हैं। 48 रन देकर सात विकेट टेस्ट क्रिकेट के एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। एक दिवसीय क्रिकेट मैच जडेजा के नाम 168 मैचों में 2411 रन और 188 विकेट दर्ज है। एकदिवसीय क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 87 है। जडेजा अब तक वनडे में 13 अर्धशतक जमा चुके हैं।55 T20 इंटरनेशनल में जडेजा ने 256 रन बनाए हैं और उनके नाम 46 विकेट दर्ज है।