21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020 : भारतीय पुरुष टीम एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर-3 पर पहुंची, महिला टीम 12वें स्थान पर

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम नंबर 4 से छलांकर लगातर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
indian_hockey_team.jpg

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) टोक्यो ओलंपिक में (Tokyo Olympics) अपने प्रदर्शन के आधार पर एफआईएच की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है जबकि महिला टीम 12वें नंबर पर खिसक गई है। भारत ने नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने ग्रुप चरण के पिछले दो मुकाबले में स्पेन और ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को हराया था जबकि नीदरलैंड ने कनाडा को 4-2 से हराया और ग्रेट ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo olympics 2020: बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम

नीदरलैंड रैंकिंग में फिसला
भारतीय टीम ने 2286.043 अंकों के साथ सुधार किया है जबकि नीदरलैंड 2267.322 लेकर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया 2628.515 अंक के साथ पहले और बेल्जियम 2606.499 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने कम अंतर से बढ़त बनाई है और अगर भारतीय टीम जापान के खिलाफ बेहतर नहीं कर पाती है तो नीदरलैंड फिर से बढ़त बना सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 28 जुलाई के भारत से जुड़े हर अपडेट

ओलंपिक से पहले चौथे स्थान पर था भारत
ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत 2223.458 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी। भारतीय पुरूष टीम ने जहां रैंकिंग में सुधार किया वहीं महिला टीम खराब प्रदर्शन के कारण 12वें नंबर पर खिसक गई है। महिला टीम को ग्रुप चरण में नीदरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग