30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Kanpur Test: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा ने कहा, जल्द लगाऊंगा भारत की ओर से शतक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा ने कहा मैं 50-60 रन बना रहा हूं तो टेंशन की बात नहीं है. शतक भी जल्द ही आएगा. उन्होंने कप्तान रहाणे के लिए भी कहा कि वे अपने फॉर्म से बस एक अच्छी इनिंग दूर हैं.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 23 Nov 2021, 8:00 PM IST

cheteshwar_pujara.jpg

चेतेश्वर पुजारा

IND vs NZ Kanpur Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर को कानपुर में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस टेस्ट से पहले भारत के लिए पहले टेस्ट में उपकप्तान पुजारा ने कहा कि वह जल्द ही भारत के लिए शतक लगाएंगे. उन्होंने भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की. उन्होंने कहा द्रविड़ के कोच बनने से भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में काफी मदद मिलेगी.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा ने कहा मैं 50-60 रन बना रहा हूं तो टेंशन की बात नहीं है. शतक भी जल्द ही आएगा. उन्होंने कप्तान रहाणे के लिए भी कहा कि वे अपने फॉर्म से बस एक अच्छी इनिंग दूर हैं, इस सीरीज में वे अच्छे रन बनाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा ने कहा, 'मैंने आज पिच देखी है. जहां तक मेरा अनुभव है, इस पिच से स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है.

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं अपना टेस्ट डेब्यू

भारतीय टीम के टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को टी20 के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम में शामिल कर लिया गया है. अपने शानदार प्रदर्शन करने के दम पर वह कोलकता के आखिरी टी20 खेलकर सीधे कानपुर टेस्ट खेलने पहुंच गए हैं. कानपुर में न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच 25 नवंबर को खेला जाएगा.

उन्हें न्यूजीलैंड के पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी टीम में शामिल किया गया था. हालांकि वह इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल सके थे. अब उम्मीद यही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें डेब्यू करने का मौका जरूर मिलेगा.