24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20 WC 2021 AFG vs NAM: नामीबिया के खिलाफ आज जीत के इरादे से उतरेगी अफगानी टीम, जानें क्यो हो सकती है दोनों की Playing XI

टी20 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में आज अफगानिस्तान का सामना नामीबिया से होगा. दोनों के बीच यह मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 31 Oct 2021, 1:55 PM IST

afghanistan_men_cricket.png

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

ICC T20 World Cup 2021 AFG vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप के 15वें मैच में आज अफगानिस्तान (Afghanistan) का सामना नामीबिया (Namibia) से होगा. दोनों के बीच यह मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा. इस मुकाबले के पहले अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक में वह जीती है वहीं एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं नामीबिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में अबतक एक ही मुकाबला खेला और वह मुकाबला अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में अफगानी टीम नामीबिया को हराकर अपने सेमीफाइनल में जानें की उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं नामीबिया की टीम भी अफगानिस्तान को हराकर उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी.

पिच रिपोर्ट

अबू धाबी की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर मानी जाती है. ऐसे में आज के मुकाबले में हमें बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. इस पिच पर 160+ स्कोर एक अच्छा टोटल माना जाएगा. इस मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विक्ल्प दोनों ही टीम को फायदा पहुंचा सकता है.

क्या हो सकती दोनों टीमों की Playing XI

Afghanistan Playing XI Prediction

मोहम्मद नबी (कप्तान), हज़रातुल्लाह ज़ज़ाई, मोहम्मद शहज़ाद, रहमानुल्लाह गुरबाज, असग़र अफ़ग़ान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान, गुलबदीन नैब, नवीन-उल-हक़, मुजीब उर रहमान

Namibia Plaing XI Prediction

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, क्रेग विलियम्स, स्टीफन बार्ड, डेविड विसे, जेजे स्मिट, यान फ्राईलिंक, यान निकोल लोफ्टी-ईटोन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, रुबेन ट्रम्पलमान, पिक्की या फ्रांस