
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ICC T20 WC 2021 Eng vs Aus: ICC टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अबतक दो-दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं. दोनों ही टीमों के इस टूर्नामेंट में हौसले बुलंद है और यह दोनों टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार बनी हुई है. आज के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह Points Table T20 World Cup 2021 के अपने ग्रुप 1 के टॉप पर आ जाएगी. आज का मैच जीतने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का टिकट भी लगभग पक्का हो जाएगा.
दोनों ही टीमों में टी20 के नजरिये से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. दोनों ही टीम में मौजूद कोई भी खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख मोड़ सकता है. ऐसा में आज का मैच देखने लायक होगा.
पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक हुए मुकाबले से यह साफ पता चलता है कि यहां के पिच में स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. मैच शाम में होने के कारण ड्यू फैक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. ऐसे में आज के मुकाबले कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
यह हो सकती है दोनों टीमों की Playing XI
England Playing XI Prediction
जोस बटलर, जेसन रॉय, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मार्क वुड
Australia Playing XI Prediction
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
Published on:
30 Oct 2021 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
