
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते जडेजा
Ind vs NZ Match live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की है. कानपुर के ग्रीन पार्क (Green Park) क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल चल रहा है. मैच में टी ब्रेक के ठीक पहले न्यूजीलैंड (New Zealand) को छठा झटका लगा है. न्यूजीलैंड का छठा विकेट रचिन रविंद्र के रूप में गिरा. रचिन, जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर बोल्ड हुए. खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 249 रन हो चुके हैं. वहीं न्यूजीलैंड के छह विकेट भी गिर चुके हैं.
तीसरे दिन अब तक गेंदबाजों के नाम
कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आई न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लेथम औऱ विल यंग ने 129 रन से आगे खेलना शुरू किया. दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 150 तक पहुंचाया. पर 151 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा और आर अश्विन ने विल यंग को 89 रन के स्कोर आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विलियमसन (Williamson) 18 रन के स्कोर पर उमेश यादव (Umesh Yadav) की गेंद पर LBW हो गए.
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर (Ross Taylor) भी कुछ खास कर नहीं सके और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए. पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हेनरी निकल्स भी अक्षर की गेंद पर आउट हो गए. चाय से ठीक पहले न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट रचिन रविंद्र के रूप में गिरा उन्होंने 13 रन की पारी खेली. फिलहाल टॉम ब्लडंल और जैमिसन न्यूजीलैंड के लिए क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3, आर अश्विन, जडेजा और उमेश ने 1-1-1 विकेट अपने नाम किए.
Updated on:
27 Nov 2021 03:24 pm
Published on:
27 Nov 2021 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
