
शतक लगाने के बाद श्रेयस अय्यर
IND vs NZ Kanpur Test Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे कानपुर टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत दिख रही है. आज दूसरे दिन का खेल में भारत ने अब तक 2 विकेट खोए हैं पर अच्छी बात यह है कि भारत के लिए अभी भी टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) क्रीज पर मौजूद हैं. अय्यर का यह डेब्यू काफी यादगार और ऐतिहासिक बन गया है. दरअसल, अय्यर ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल दी है. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 300 रन 6 विकेटके नुकसान पर बन चुके हैं.
अय्यर ने किया ड्रीम डेब्यू
भारतीय टीम के ओर से श्रेयस अय्यर ने आज अपना ड्रीम टेस्ट डेब्यू किया है. अय्यर भारत के लिए 303वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में पदार्पण किया है. अय्यर को उनके डेब्यू पर खुद सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैप सौंपी. अय्यर के लिए यह डेब्यू काफी अच्छा गुजरा है और अय्यर अपने डेब्यू पर इतिहास रचते हुए शानदार शतकीय पारी खेली है. अय्यर अभी 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत को आज लगे दो झटके
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन आज भारत को दो झटके लगे हैं. 258-4 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय पारी का पांचवा विकेट रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के रूप में लगा. जडेजा ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टिम साउथी के गेंद पर बोल्ड हो गए. जडेजा के अलावा भारत को छठा झटका साहा के रूप में लगा. साहा सिर्फ 1 रन बना पाए और साउथी के तीसरे शिकार बने. भारतीय टीम के लिए फिलहाल श्रेयस अय्यर 105 और रविचंद्रन अश्विन 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
Published on:
26 Nov 2021 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
