21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने बनाया कई रिकॉर्ड, तोड़े कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

IND vs NZ 2nd Test: भारतीय टीम के अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरे टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

2 min read
Google source verification
ravichandra_ashwin.jpg

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज आज मुंबई में भारत के जीत के साथ समाप्त हुई. मुंबई में हुए इस मैच में भारत ने 372 रन से जीत दर्ज की. भारतीय टीम का यह टेस्ट इतिहास में सबसे बड़े अंतर से जीत है. इस मैच में भारतीय टीम के अलावा दिग्गज स्पिनर अश्विन ने भी कई रिकॉर्ड बना लिए हैं. सीरीज का पहला मैच कानपुर में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और दोनों पारियों में 4-4 विकेट चटकाकर मेहमान टीम के हाथों से मैच छीन लिया. अश्विन (Ashwin) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरे टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. आइए जानते है अश्विन ने आज किन दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े.

घरेलु सरजमीं पर हासिल किया 300 विकेट

अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोनों पारियों में 4-4 विकेट अपने नाम किए थे. न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज हेनरी निकल्स को आउट करने के साथ ही अश्विन ने घरेलु सरजमीं पर 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. अश्विन के अलावा अनिल कुंबले ने 350 विकेट घरेलु जमीन पर लिया है.

कुंबले की रिकॉर्ड की बराबरी की

अश्विन ने वानखड़े मैदान पर भारत के पूर्व स्पिनर कुंबले के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. उनके नाम वानखड़े मैदान पर अब कुल 38 विकेट हैं. वहीं कुंबले के नाम भी वानखड़े में 38 विकेट हैं.

शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे

रविचंद्रन अश्विन 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस साल अब तक 50 टेस्ट विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम इस साल 44 टेस्ट विकेट हैं.