
26 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। आज साउथ अफ्रीका द्वारा इस टेस्ट सीरीज के लिए 21 सदस्य स्क्वायड का घोषणा कर दिया गया है दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार डीन एल्गर की कप्तानी में भारत के खिलाफ दो-दो हाथ करने उतरेगी। अनुभवी बल्लेबाज तेंबा बवुमा को इस सीरीज में उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
टीम इस प्रकार है -
डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बवुमा, क्विंटन डिकॉक, कगीसो रबाडा, सरेल एर्वी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मल्डर, एनरिच नोर्ट्जे, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डसन, काइल वेरेने, मार्को जैनसेन, ग्लेंटन स्टरमैन, प्रेनेलैन सुब्रायन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकेल्टन, डुएन ओलिविएर
भारतीय टीम का भी हो सकता है आज ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड का सफाया कर दिया है T20 सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया है। अब भारतीय टीम के अपने मिशन पर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही है ।इस दौरे की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी थी। लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट के कारण इसे रीशेड्यूल कर 26 दिसंबर से कर लिया गया है ।
भारतीय टीम इस दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी ।इस दौरे के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है ।टेस्ट टीम में रोहित शर्मा ,के एल राहुल, ऋषभ पंत ,जसप्रीत बुमराह ,मोहम्मद शमी वापसी करेंगे ।बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भरत जो कि न्यूजीलैंड सीरीज में जुड़े थे।उन्हें और सूर्यकुमार यादव को दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाने का मौका शायद ना मिल पाए। देखने वाली बात यह होगी कि आगामी सीरीज में भारत के लिए ओपनर की भूमिका रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल ,के एल राहुल और गिल में किसको मिलती है।
Updated on:
07 Dec 2021 02:28 pm
Published on:
07 Dec 2021 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
