31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने जड़ा पचासा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज जयपुर में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 17 Nov 2021, 10:44 PM IST

surya_kumar

सूर्यकुमार यादव अर्धशतकीय पारी के दौरान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज जयपुर में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. भारत के ओर से सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार के अलावा भारत के लिए नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली. 165 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्ची रही और भारतीय ओपनर ने 50 रन की साझेदारी की. इसके बाद 50 रन के स्कोर पर राहुल 15 के स्कोर पर सैंटनर की गेंद पर आउट हुए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 48 रन के स्कोर पर बोल्ट की गेंद पर आउट हुए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी पांच रन के स्कोर पर रोमांचक मोड़ पर आउट हुए. वहीं अपना पहला मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने चार रन बनाए और चैपमैन की गेंद पर आउट हुए. भारत के लिए ऋषभ पंत ने 17 रन की बहुमूल्य पारी खेली. न्यूजीलैंड के ओर से बोल्ट ने 2 विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ गप्टिल और चैपमैन का चला बल्ला

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही उसके इनफॉर्म बल्लेबीज डैरी मिचैल भुवनेश्वर कुमार के गेंद पर पहले ही ओवर में बोल्ड हो गए. इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी को गप्टिल और चैपमन ने संभाला और शतकीय साझेदारी निभाई. इसके बाद न्यूजीलैंड को 110 के स्कोर पर आर अश्विन ने चैपमैन को बोल्ड कर दिया. उन्होंने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद न्यूजीलैंड को तीसरी झटका भी अश्विन ने दिया और फिलिप को बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेज दिया. न्यूजीलैंड को 150 के स्कोर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गप्टिल के रुप में चौथा झटका लगा. गप्टिल को चाहर ने आउट किया. इसके बाद न्यूजीलैंड को पांचवा झटका सीफर्ट के रूप में लगा और वह भुवी के दूसरे शिकार बने. न्यूजीलैंड को आखिरी झटका रचिन रविंद्र के रूप में लगा उन्हें अंतिम ओवर में सिराज ने आउट किया.

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इनके अलावा चाहर और सिराज को 1-1 सफलता हाथ लगी.

बड़ी खबरें

View All

खेल