
कोहली और जडेजा
India vs Scotland T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की है. आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने स्कॉटलैं को 8 विकेट से शिकस्त दी. स्कॉटलैंड द्वारा महज 86 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और राहुल और रोहित ने मिलकर 70 रनों की साझेदारी कर डाली. भारत की ओर से राहुल ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए वहीं रोहित शर्मा ने भी 30 रन बनाए. भारत को पहला झटका 70 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा. उन्हें व्हील ने आउट किया. वहीं राहुल 50 के स्कोर पर वाट के शिकार बने. इन दोनों के साझेदारी के बदौलत ही भारत ने 8 विकेट से स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की. भारत के स्कॉटलैंड पर इस बड़ी जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदे अभी भी कायम है. अब अगर रविवार को अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हराने में कायम हो जाता है तो भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
भारत ने की शानदार गेंदबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसके शुरूआती पांच बल्लेबीज 60 रन के भीतर पवेलियन लौट गए. स्कॉटलैंड को पहला झटका 13 के स्कोरपर काइट कोईटजर के रूप में लगा वह 1 रन के स्कोर पर बुमराह के गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद 27 रन के स्कोर पर शमी ने जॉर्ज मुंशी को आउट किया उन्होंने 24 रन की बहुमूल्य पारी खेली. इसके बाद मैथ्यू क्रास और बेरिंगटन दोनों को जडेजा ने दो लगातार गेंदों में आउट किया. वहीं 58 क स्कोर पर मैकलिओएड को शमी ने बोल्ड किया. इसके बाद माइकल लिस्क को रविंद्र जडेजा के तीसरे शिकार बने. वहीं क्रिस ग्रिव्स को अश्विन ने 1 रन पर चलता किया. वहीं 81 रन के स्कोर पर शरीप रन आउट हो गए. स्कॉटलैंड को आज बहुत संघर्ष करना पड़ा और उनकी पूरी पारी सिर्फ 85 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से शमी और जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वहीं बुमराह ने 2 और अश्विन ने 1 विकेट हासिल किया.
Updated on:
5 Nov 2021, 9:54 PM IST
Published on:
5 Nov 2021, 9:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.