7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND VS WI: भारतीय गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत, 37 रन पर 3 विकेट, जानिए मैच में कब क्या हुआ?

पहले बल्लेबाजी करने के लिए वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रेथवेट और चंद्रीका मैदान पर आए, लेकिन दोनों ही जल्दी ही आउट हो गए। ब्रेथवेट ने 1 रन तो वहीं चंद्रीका ने 5 रन बनाए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

balram singh

Jul 30, 2016

ishant sharma

ishant sharma

पहले टेस्ट मैच को आसानी से जीतने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी वेस्टइडीज को भी अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने 37 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने 2 तथा मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया है।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रेथवेट और आर चंद्रीका मैदान पर आए, लेकिन दोनों ही जल्दी ही आउट हो गए। ब्रेथवेट ने 1 रन तो वहीं चंद्रीका ने 5 रन बनाए।

इनके आउट होने के बाद ब्रावो बल्लेबाजी के लिए पर उनको खाता खोलने से पहले ही इशांत शर्मा ने आउट कर दिया। जे. ब्लेकवुड (27) रन तथा सेमूअल्स (0) रन बनाकर नाबाद हैं।

ये भी पढ़ें

image