5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर टेस्ट LIVE: श्रीलंका बैकफुट पर, इशांत, अश्विन और जडेजा ने चटकाए दो-दो विकेट

श्रीलंका का स्कोर 67 ओवरों में 6 विकेट के नकुसान पर 167 रन, चांदीमल का शानदार अर्धशतक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 24 Nov 2017, 3:10 PM IST

ashwin

नागपुर| भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र में भी बैकफुट पर रखा है। इस सत्र में हालांकि श्रीलंका ने पहले सत्र की अपेक्षा ज्यादा रन बनाए। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका का स्कोर 67 ओवरों में 6 विकेट के नकुसान पर 167 रन है।

करुणारत्ने ने इस साल पूरे किये 1000 रन
पहले सत्र में श्रीलंका ने 27 ओवरों में 1.40 की औसत से सिर्फ 47 रन ही बनाए थे और दो विकेट खो दिए थे। दूसरे सत्र में उसने अपने खाते में 104 रनों का इजाफा किया। हालांकि, दूसरे सत्र में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सत्र के तीसरे ओवर में ही उसने अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (10) का विकेट खो दिया। दिमुथ करुणारत्ने (51) ने यहां से कप्तान दिनेश चंडीमल (नाबाद 53) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इशांत शर्मा ने 51वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने को पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया। इससे पहले करुणारत्ने इस साल 1000 रन बनाने वाले दूसरे सालमी बल्लेबाज बने। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ऐसा कर चुके हैं। करुणारत्ने ने अपनी पारी में 147 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए।

चांदीमल का शानदार अर्धशतक
करुणारत्ने के आउट होने के बाद पारी को संभालने आए श्रीलंका टीम के निरोशन डिकवेला। निरोशन डिकवेलाने तेज़ी से खेलते हुए शानदार 4 चौके की मदद से 24 रन बनाए। डिकवेला जडेजा की गेंद पर इशांत शर्मा को एक आसान कैच दे बैठे और पवेलियन लौट गए। वही आश्विन ने शनाका को मात्र 2 रन पर बोल्ड कर दिया। कप्तान चांदीमल अच्छी लय में दिख रहे है और 53 रन बना अकेले क्रीज़ पर डेट हैं। चंडीमल अपनी पारी में अब तक चार चौके और एक सिक्स लगा चुके हैं। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा और आसानी से रन नहीं बनाने दिए। हालांकि शुरुआत में श्रीलंका ने तकरीबन चार की औसत से रन बनाए थे। उसका पहला विकेट 4.5 ओवर में 20 के कुल स्कोर पर सादिरा समाराविक्रमा (13) के रूप में गिरा था। मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद इस मैच में उतरे इशांत ने समाराव्रिकमा को चेतेश्वर पुजारा के हाथों स्लिप में कैच कराया। इसके बाद मेहमान टीम की रनगति धीमी हो गई।

इशांत, अश्विन और जडेजा को दो-दो विकेट
भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी थे। रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लाहिरू थिरिमाने (9) और शनाका (2) को बोल्ड कर श्रीलंका को दो झटके दिए है। भारत की तरफ से इशांत, अश्विन और जडेजा को दो-दो विकेट मिले हैं।

प्लेइंग इलेवन :

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, मुरली विजय , चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे , ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका: सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चांडीमल ( कप्तान ), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, रंगना हेराथ, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे।