ग्रेट खली के बाद WWE में अपना नाम बनाने वाले वीर महान भदोही के ज्ञानपुर तहसील के होलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका असली नाम रिंकू सिंह है। 33 वर्षीय रिंकू के चार भाई हैं। वे सबसे छोटे हैं। बचपन में वह जैवेलिन थ्रोअर थे और क्रिकेट खेलते थे। बाद में वह गुरु गोविंद सिंह स्पोट्र्स कालेज, लखनऊ चले गए। भाला फेंक में उन्होंने जूनियर नेशनल में मेडल भी जीता।