31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indonesia Open Badminton: पीवी सिंधु ने स्थानीय दावेदार ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग को सीधे सेटों में हराया

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का पहला राउंड भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने जीता लिया है। पीवी सिंधु ने अपनी पिछली दो हार का बदला लेते हुए स्थानीय दावेदार ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 14 Jun 2023, 11:50 AM IST

pvsindhu.jpg

PV Sindhu defeated Gregoria Mariska Tunjung

Indonesia Open Badminton: इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का पहला राउंड भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने जीता। पीवी सिंधु ने अपनी पिछली दो हार का बदला लेते हुए स्थानीय दावेदार ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराया। सिंधु ने इंडोनेशिया की तुंजुंग को 21-19, 21-15 से हराया। ये खेल केवल 28 मिनट तक चला। पिछले महीने तुंजुंग ने सिंधु को मलेशिया मास्टर्स और स्पेन मास्टर्स के सेमीफाइनल में हराया था। लेकिन सिंधु ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराया। पहला सेट सिंधु ने 21-19 से जीता। दूसरे सेट में सिंधु ने आक्रमण जारी रखा। सिंधु की आक्रामक प्रवृत्ति के ढीले पड़ने के परिणामस्वरूप तुंजुंग ने गलतियां कीं। दूसरा सेट सिंधु ने 21-15 के स्कोर से जीत लिया, जबकि शानदार नेट प्ले और स्मैशिंग क्षमता का भी प्रदर्शन किया।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर खिसकी सिंधु के खिलाफ ग्रिगोरिया ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 9-7 की बढ़त बनाई लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुछ अच्छे अंक जुटाए और ग्रिगोरिया की लगातार तीन गलतियों से ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बना ली और फिर गेम जीतने में सफल रही।

यह भी पढ़ें- Surbiton Challenger: एंडी मरे सर्बिटन चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे


दूसरे गेम में सिंधु बेहतर लय में नजर आईं। ग्रिगोरिया ने भी काफी गलतियां भी की जिसका फायदा उठाकर सिंधु गेम और मैच जीतने में सफल रही। पीवी सिंधु ने खेल के बाद कहा, 'मैं पिछली दो हार से के बदले अबकी बार ज्यादा तैयार थी। फोरकोर्ट और बैककोर्ट में, मैं बेहतर ढंग से चालों का अनुमान लगाने और कोनों को कवर करने में सक्षम थी। सिंधु अब अगला मैच ताई त्ज़ु-यिंग के साथ खेलेगी।

यह भी पढ़ें- Surbiton Challenger: एंडी मरे सर्बिटन चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे