
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 का हर मैच लेडी लक के नाम जा रहा है। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की वाइफ के कारण हर दिन कोई न कोई नया उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल मैच में ज्यादातर क्रिकेटरों की वाइफ जलवा बिखेर रही हैं। वहीं उनके पतियों के लिए भी वाइफ का साथ काफी लकी साबित हो रहा है। इस बार ज्यादातर मैचों में जिस बैट्समैन या गेंदबाज ने शानदार परफॉरमेंस दी है, उनकी वाइफ भी मैदान में मौजूद दिखाई दी हैं। आज हम कुछ ऐसे ही क्रिकेटरों और उनकी लेडी लक के बारे में बताने जा रहे हैं।
शेन वॉटसन के लिए लकी साबित हुई उनकी पत्नी
लेडी लक के कारण ही वॉटसन के लिए शुक्रवार की रात खास रही। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने शुक्रवार को अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में शतक लगाया है। वे इस आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस दौरान स्टेडियम में उनकी पत्नी ली फरलॉन्ग भी उनको चीयर करती दिखाई दीं। इस दौरान ली फरलॉन्ग के साथ उनके दोनों बेटे भी दिखाई दिए। मैच के दौरान ली फरलॉन्ग वॉटसन के लिए उनकी वाइफ लकी साबित हुईं और शानदार पारी की वजह से चेन्नई को जीत मिली।
विराट के लिए अनुष्का भी बनी लेडी लकी
इसी क्रम में अगर बात करें सबसे बेहतरीन जोड़ी विराट-अनुष्का की तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन व्यस्तता के बावजूद वो अपने पति का साथ देने के लिए बेंगलुरू पहुंच गईं। मैच में अनुष्का भी अपने पति विराट कोहली को चियर करती हुई दिखाई पड़ी। जिस वजह से वो विराट के लिए लकी साबित हुई। हालांकि, कोहली की टीम इस बार बेहतरीन परफोमेंस नहीं दिखा पा रही है। लेकिन उनकी बल्लेबाजी की धार में कोई कमी नहीं आई है। यही वजह है कि ऑरेंज कैप उनके पास है। इसके साथ ही उनकी सफलता में अनुष्का भी साथ दे रही है।
धोनी को साक्षी और बेटी जीवा ने दिया साथ
कुछ इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी के लाइफ में भी गेल की तरह एक लेडी लक और एक बेटी लक है। साक्षी धोनी तो CSK का हर मैच देखने जाती हैं। बेशक, पंजाब के खिलाफ धोनी मैच न जीता पाए हों, लेकिन उनकी तूफानी पारी के दौरान उनकी वाइफ ने उनको जमकर चीयर किया। इस दौरान उनकी बेटी जीवा भी पवेलियन में मस्ती करती देखी गई है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर साक्षी को धोनी की तरह की सबसे कूल वाइफ बताया जा रहा है।
रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी को दिया क्रेडिट
बता दें कि वॉटसन को भारत काफी पसंद है। उनकी एक बेटा और बेटी विक्टोरिया वॉटसन है। रोहित शर्मा कई मौकों पर अपनी गेम इंप्रूवमेंट के लिए अपनी पत्ली रितिका को क्रेडिट देते हैं। रितिका कई मैचों में रोहित की हौसला अफजाई के लिए पवेलियन में देखी गई हैं। इस सीजन में मुंबई की पहली जीत के दौरान रोहित शर्मा ने 94 रन की पारी खेली। उस दौरान उनकी पत्नी रितिका भी उनके लिए चीयर कर रही थीं।
Published on:
21 Apr 2018 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
