2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े एक और दिग्गज, ब्रायन लारा बने टीम के बैटिंग कोच

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सपोर्टिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी को इस टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। उनके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को बल्लेबाजी कोच तथा डेल स्टेन को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 23 Dec 2021, 3:01 PM IST

brain_lara.jpg

आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सपोर्टिंग स्टाफ में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को जोड़ा है। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा इस टीम के बैटिंग कोच बने हैं | वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है। स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में मुरलीधरन होंगे। टीम के मुख्य कोच की भूमिका में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी और फील्डिंग कोच के रूप में हेमंग बदानी टीम से जुड़ेंगे।

आईपीएल में पहली बार नजर आएंगे लारा

वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था ब्रायन लारा पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम के साथ बतौर बैटिंग कोच नजर आएंगे। यह उनके कैरियर का पहला मौका होगा जब वे किसी टीम को बैटिंग की कोचिंग देंगे। लारा की गिनती दुनिया के महान क्रिकेटरों में होती है अपने कैरियर के दौरान खेल 131 टेस्ट मैचों में उन्होंने 11953 रन बनाए टेस्ट क्रिकेट के एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा (400 ) के नाम है। वनडे मैच खेले कुल 299 मैचों में उन्होंने 10405 रन बनाए हैं।

बात अगर तेज गेंदबाजी कोच डेल स्टेन की करें तो वह भी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में कोचिंग रोल में दिखाई देंगे | इससे पहले भी डेल स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से 37 मैच खेल चुके हैं। टॉम मूडी और मुरलीधरन पहले से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

आई पी एल 2022 के लिए हैदराबाद ने मेगा नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपया देकर कप्तान केन विलियमसन और चार-चार करोड़ रुपया देकर अब्दुल समद और उमरान मलिक को टीम के साथ बनाए रखने का फैसला लिया था। टीम मैनेजमेंट ने राशिद खान को रिटेन ना करके सभी को चौंका दिया। सभी क्रिकेट पंडित इस बात का अनुमान लगा रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद राशिद खान को जरूर रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा न कर के टीम मैनेजमेंट ने सबको चौंका दिया।