21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Cricketers in Government Job: क्रिकेट के मैदान में कमाल कर चुके ये खिलाड़ी, अब सरकार के इन पदों पर हैं काबिज

क्रिकेट मैदान पर कमाल कर चुके कई भारतीय किकेटर इस समय भारत सरकार के कई पदों पर तैनात हैं. इन खिलाड़ियों में सचिन, धोनी, हरभजन जैसे क्रिकेटरों का नाम शामिल है.

less than 1 minute read
Google source verification
indian_cricketers_in_jobs

क्रिकेट मैदान पर कमाल कर चुके कई भारतीय किकेटर इस समय भारत सरकार के कई पदों पर तैनात हैं. वह क्रिकेट के बाद भी देश की सेवा निरंतर कर रहे हैं. क्रिकेट के बाद इन खिलाड़ियों को सरकार ने कई उच्च पदों पर तैनात किया है जहां वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे तो क्रिकेट के मैदान पर कमाल कर चुके हैं और वह अभी सराकरी नौकरी कर रहे हैं जहां वह देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट जगत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के अलावा एयरफोर्स से भी जुड़े हुए हैं. वह साल 2010 में भारतीय वायु सेना में बतौर ग्रुप कैप्टन नियुक्त किए गए थे.

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय सेना के साथ जुड़े हुए हैं. धोनी ने साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल जॉइन किया था.

हरभजन सिंह

अपनी स्पिन गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाने वाले भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पंजाब पुलिस के साथ कार्यरत हैं. वह पंजाब पुलिस में डीएसपी के रैंक पर तैनात हैं.

युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम के मौजूदा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत को अपनी गेंदबाजी से कई मुकाबले जितवाए हैं. वह इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.

उमेश यादव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी सरकार के एक अच्चे पद पर तैनात हैं. उमेश यादव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करते हैं.

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग