5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईपीएल 9: इंडियंस पर विदेशी क्रिकेटर्स हावी, युवराज से महंगे बिके वाटसन, देखें नीलामी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-9 में खेलने वाले 351 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। हर बार की तरह इस बार की नीलामी पर सभी की निगाहें लगी थीं।  

3 min read
Google source verification
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-9 के लिए शुरू हुई नीलामी में बिके सबसे महंगे खिलाड़ियों में युवराज सिंह और शेन वाटसन रहे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रूपए में शेन वाटसन को खरीदा जबकि युवराज सिंह को सनराईज़ाइर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रूपए में खरीदा।

दरअसल, आईपीएल-9 के लिए एक दिन की नीलामी में मार्की खिलाड़ियों को सबसे पहले नीलामी में उतारा गया जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रूपए थी।

युवराज को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के साथ चली जबर्दस्त बोली के बाद सात करोड़ रुपये में खरीद लिया। युवराज की यह कीमत उनकी पिछले साल की 16 करोड़ रुपये की कीमत से नौ करोड़ रुपये कम है।

युवी को पिछले सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि उससे पिछले सत्र में युवराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार युवी को वह कीमत नहीं मिली, जो उन्हें पिछले दो सत्रों में मिली।

मार्की खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के वॉटसन 9.5 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे बिके। वॉटसन को भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बेंगलुरु टीम ने खरीदा।

नीलाम हुए खिलाड़ियों की सूची इस तरह से है:

शेन वॉटसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9.5 करोड़ रुपये

युवराज सिंह सनराइजर्स हैदराबाद 7 करोड़ रुपये

क्रिस मॉरिस दिल्ली डेयरडेविल्स 7 करोड़ रुपये

मोहित शर्मा किंग्स इलेवन पंजाब 6.5 करोड़ रुपये

आशीष नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद 5.5 करोड़ रुपये

मिशेल मार्श राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स 4.8 करोड़ रुपये

संजू सैमसन दिल्ली डेयरडेविल्स 4.2 करोड़ रुपये

जोस बटलर मुंबई इंडियंस 3.8 करोड़ रुपये

इशांत शर्मा राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स 3.5 करोड़ रुपये

केविन पीटरसन राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स 3.5 करोड़ रुपये

प्रवीण कुमार गुजरात लॉयंस 3.5 करोड़ रुपये

टिम साउदी मुंबई इंडियंस 2.5 करोड़ रुपये

ड्वेन स्मिथ सनराइजर्स हैदराबाद 2.3 करोड़ रुपये

डेल स्टेन सनराइजर्स हैदराबाद 2.3 करोड़ रुपये

दिनेश कार्तिक गुजरात लॉयंस 2.3 करोड़ रुपये

धवल कुलकर्णी गुजरात लॉयंस 2 करोड़ रुपये

स्टुअर्ट बिन्नी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 करोड़ रुपये

जॉन हेस्टिंग कोलकाता नाइटराइडर्स 1.3 करोड़ रुपये

इरफान पठान राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स 1 करोड़ रुपये

कोलिन मुनरो कोलकाता नाइटराइडर्स 30 लाख रुपये




ये खिलाड़ी नहीं बिके
डेढ़ करोड के बेस प्राइस वाले तिलकरत्ने दिलशान नीलामी में नहीं बिके। रिली रोसूये, चेतेश्वर पुजारा और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान हाशिम अमला भी नीलामी में नहीं बिके। पंजाब की ओर से खेल चुके जार्ज बैली को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।

50 लाख के बेस प्राइस वाले सुब्रमण्यम बद्रीनाथ भी नीलामी में नहीं बिके। उनके अलावा माहेला जयवर्धने और माइकल हसी को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।

नीलामी के समय नई टीम गुजरात लॉयंस के कोच ब्रैड होज, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक विजय माल्या, कोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर, पंजाब की सह मालिक अभिनेत्री प्रीति ङ्क्षजटा मौजूद रहीं।

इस नीलामी के लिये दिल्ली के पास सबसे अधिक 37.15 करोड़ रुपये, ङ्क्षकग्स इलेवन पंजाब के पास 23 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 17.95 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 14.40 करोड़, बेंगलुरु के पास 21.62 करोड़ , सनराइजर्स हैदराबाद के पास 30.15 करोड़ ,पुणे के पास 27 करोड़ और राजकोट के पास 27 करोड़ रुपये का पर्स है।