ईस्ट बंगाल की तरह ही हाईलैंडर्स भी खिलाडियों की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. लेकिन उनके पास वीपी सुहैर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है. सुहैर इस सीजन में अब तक 478 मिनट तक खेल चुके हैं और उनके नाम एक गोल और एक असिस्ट है. नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड के कोच जमील ने कहा कि हमारी शुरुआत अछ्छी नहीं रही है. चोट के कारण हमें कई खिलाड़ियों की सेवाए नहीं मिली हैं. मुझे किसी भी मैच के लिए छह विदेशी खिलाड़ी फिट नहीं मिले. जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी आपको वह नहीं मिलता है जो आप चाहते हैं पर आपको मेहनत करनी पड़ती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अच्छा खेले या फिर बुरा.