इंडियन सुपर लीग ( ISL ) के 11वें मैच में केरला ब्लास्टर्स औऱ बेगलुरू एफसी के बीच हुआ मुकबाला ड्रा हो गया. दोनों के बीच खेला गया यह मैच एक-एक गोल पर समाप्त हुआ. इस मैच में एक बेहद खास नजारा देखने को मिला जो आमूमन फुटबॉल के मैदान पर देखने को नहीं मिलता है. दरअसल, मैच में एक ही खिलाड़ी ने दोनों ही टीमों के लिए गोल कर दिया. दरअसल, इस मुकाबले में गलुरु एफसी के आशिक कुरुनियन ने पहले अपनी टीम के लिए गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन फिर 4 मिनट के अंदर ही प्रतिद्वंदी टीम यानि केरला ब्लास्टर्स के लिए आशिक ने गलती से Own Goal कर दिया और बेंगलुरु बढ़त बनाने के बावूजद जीत नहीं पाई.