Usain Bolt : ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जहां चीजें आसान हो गई हैं तो फ्रॉड का खतरा भी बढ़ गया है। आए दिन लोगों के बैंक अकाउंट से पैसा उड़ने की खबर आती हैं। वहीं, अगर कोई सेंधमारी कर आपके खाते में पड़ी जीवनभर की पूंजी ही उड़ा दे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ है दुनिया के मशहूर कैरेबियाई खिलाड़ी उसैन बोल्ट के साथ। बोल्ट के जीवनभर की कमाई और रिटायरमेंट के 12.7 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये) अचानक उनके इंवेस्टमेंट अकाउंट से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह अकाउंट स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी के साथ था, जो कि जमैका की एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी है। इसकी जानकारी एसोसिएटेड प्रेस ने एक पत्र के हवाले से दी है।